top of page

Life Changing Story In Hindi

Public·1 member

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर"


सुनो विवाहित पुरुष

जिस विवाहित महिला के साथ आजकल तुम्हरा टांका भिड़ा हुआ है

जिस के लिये तुम अपनी

ऊर्जा,

समय,

परिवार

और पैसा बर्बाद कर रहे हो

तुम्हारी जानकारी के लिये बता दूं

कोई एक व्यक्ति ऐसा भी है जो उस से प्रेम करके बोर हो चुका है.

आगे सुनो

जिस पत्नी से तुम्हारा मन भर गया,

जिस की आवाज तक तुम्हे खीज से भर देती है

जिस के बदन से अब तुम्हे घिन आती

तुम्हरी जानकारी के लिये बता दूं

उस पत्नी के इनबॉक्स में सैंकड़ो 'हैलो

' रिप्लाई का इंतजार कर रहे है.

सुनो विवाहित स्त्री

जिस विवाहित पुरुष के साथ आजकल तुम्हरी आंख मिचौली चल रही है

जिस के आगे तुम्हे अपना पति बेकार,आलसी और निठल्ला लगता है

तुम्हरी जानकारी के लिये बता दूं

कोई एक स्त्री ऐसी भी है जो ठीक से ऐसा ही समझती है.

आगे सुनो

जो विवाहित पुरुष आजकल तुम से दोस्ती दोस्ती खेल रहा है

जो तुम्हे अपना वैचारिक मित्र मानता है,जो तुम्हे अभी भी युवा महसूस करवाता है

तुम्हारी जानकारी के लिये बता दूं

उस का ये खेल तुम्हे मित्रता से होते हुए बिस्तर तक ले जाने का है.

4 Views
bottom of page