कोई भी परेशान आत्मा से प्यार नहीं करता
किसी ने एक बार मुझसे कहा था, "Nobody loves a troubled soul" — और ये बात जितनी कठोर लगती है, शायद उतनी ही सच्ची भी है।
जब हम अच्छे वक़्त में होते हैं, जब हम पॉज़िटिव और खुशमिज़ाज होते हैं, तो लोग हमारे आसपास रहना चाहते हैं। जब हम एक ट्रॉमा से भरे, बिखरे हुए इंसान नहीं बल्कि एक हील्ड इंसान होते हैं, तब हमें चाहने वाले बहुत से लोग मिल जाते हैं।
लेकिन हम अक्सर ये सोचकर बैठे रहते हैं कि कोई एक आएगा — एक रक्षक, जो हमें समझेगा, हमें अपनाएगा, सब कुछ ठीक कर देगा। वो कोई दोस्त हो सकता है, कोई प्रेमी, या फिर कोई और रिश्ता। पर ऐसा नहीं होता। हमारी तकलीफ़ों का बोझ कोई और अपने कंधों पर नहीं उठा सकता, उसका वो फ़र्ज़ नहीं बनता।
हमें दिलासा देने वाले लोग होते हैं, जो हमारे गालों पर बहते आँसुओं को देख कर कुछ नरम शब्द कह देते हैं। लेकिन उन्हें अपने हाथों से वो आँसू पोंछने की चाह नहीं होती — शायद यही असलियत है।
1 View
