इंसान कितने अजीब होते हैं ना
इंसान कितने अजीब होते हैं ना। पास आने के लिए हज़ार बहाने, लाखों अनुरोध करते हैं। लेकिन जब उन्हें पास आने की इजाज़त मिल जाती है, तब उनका उत्साह जैसे धीरे-धीरे ख़त्म हो जाता है।
फिर एक वक़्त ऐसा आता है जब वही लोग दूर जाने के लिए बेताब होने लगते हैं।
ये कितना डरावना है। सच में, इस दुनिया में इंसान से ज़्यादा खतरनाक शायद और कुछ नहीं।
1 View
