मजबूत महिला सिर्फ एक बेहतरीन प्रेमिका ही नहीं होती, बल्कि एक बेहतरीन पार्टनर भी होती है
अधिकतर पुरुष एक स्ट्रॉन्ग महिला की मानसिक दृढ़ता और उसके ऐटिट्यूड पर मोहित हो जाते हैं, लेकिन जब वे उसके बारे में अधिक जानने लगते हैं, तब वे उससे दूरी बनाने लगते हैं। पुरुष अक्सर कमजोर, नाटकीय महिलाओं के नाटक देखकर आकर्षित होते हैं।
शुरुआत में पुरुष एक मजबूत इरादों वाली महिला के ऐटिट्यूड को पसंद करते हैं, लेकिन बाद में वे उसे संभाल नहीं पाते। क्योंकि एक मजबूत महिला अपनी भावनाओं को आसानी से किसी के सामने प्रकट नहीं करती। वह हर छोटी बात में अपने पुरुष साथी की मदद लेना नहीं चाहती। वह किसी पर बोझ बनना पसंद नहीं करती। उसकी सोच और विचारधारा भी एक पुरुष की तरह स्वतंत्र और मौलिक होती है। वह जैसे अपने पुरुष साथी को स्पेस देती है, वैसे ही खुद भी विश्वास और भरोसे की उम्मीद रखती है।
कोई पुरुष कभी भी एक स्ट्रॉन्ग महिला को मैनिपुलेट नहीं कर सकता। रिश्ते में रहते हुए, उसकी विचारधारा पुरुष के दिमाग और मन में कांटे की तरह चुभती है। तब उस पुरुष को उस महिला की पर्सनैलिटी उलझन भरी लगती है।
सभी पुरुष एक स्ट्रॉन्ग महिला को संभालने में सक्षम नहीं होते। जब कोई कमजोर पुरुष ऐसे किसी महिला के प्यार में पड़ता है, तब ये सब समस्याएं सामने आती हैं।
एक मजबूत महिला अपने साथी के पैसों की नहीं, बल्कि उसके साथ की और सच्चे प्यार की भूखी होती है। उसे प्रेम नहीं, जिम्मेदारी पसंद है। वह चाहती है कि उसका पुरुष साथी उस पर आंख मूंदकर विश्वास करे। क्योंकि वह वफादार होती है और उसे कोई मैनिपुलेट नहीं कर सकता।
वह हमदर्दी चाहती है, वह अपने काम और रिश्तों की जिम्मेदारी बराबरी से उठाती है। इसलिए वह चाहती है कि उसका साथी उसे उतनी ही आज़ादी दे, जिससे वह अपने पंखों के सहारे उड़ान भर सके और अपने पुरुष साथी को गर्व महसूस करा सके। वह तथाकथित प्रेम नहीं, बल्कि स्नेह और भरोसे का आश्रय चाहती है। वह जानती है कि उसकी क्षमता और उपलब्धियाँ उसकी अपनी मेहनत की देन हैं।
एक स्ट्रॉन्ग महिला के ऐटिट्यूड और प्रेम को सिर्फ एक स्ट्रॉन्ग और बुद्धिमान पुरुष ही संभाल सकता है। वह जानता है कि ऐसी महिलाएं समाज की परंपराओं को तोड़कर नई मिसाल कायम करती हैं। एक मजबूत महिला सिर्फ एक बेहतरीन प्रेमिका ही नहीं होती, बल्कि एक बेहतरीन पार्टनर भी होती है, जिसके साथ कोई पुरुष युद्ध जीत सकता है और फिर परिवार और धर्म दोनों निभा सकता है।
वह जितनी अच्छी मां बनती है, उतनी ही सक्षम ढंग से अपने पुरुष साथी की अनुपस्थिति में उसके द्वारा बनाए गए साम्राज्य को भी संभाल सकती है।
घर में वह एक परफेक्ट पत्नी होती है और बाहर वह अपने पुरुष साथी के बराबर काम करने की काबिलियत रखती है। ये महिलाएं समाज में अपना खुद का नाम बनाने के लिए पैदा होती हैं। वे किसी और से मिला हुआ नाम मांगती नहीं हैं और न ही किसी की दया पर अपनी ज़िंदगी चलाती हैं।
3 Views